Thursday, October 1, 2009

विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी जानकारियों से रहें अपडेट..

1. अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक खोजी उपग्रह लूनर रिकॉनाइसेंस आर्बिटर द्वारा यह पता लगाया कि सौरमंडल का सबसे ठंडा स्थल प्लूटो ग्रह पर न होकर किसी अन्य अंतरिक्ष पिंड पर है। यह स्थल कहां पर है?
(क) चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर
(ख) चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर
(ग) चंद्रमा के मध्य में
(घ) शुक्र के दक्षिणी ध्रुव पर
2. नवीनतम खोज के आधार पर सौरमंडल के सबसे ठंडे स्थल का तापमान कितना है?
(क) शून्य से 297 डिग्री सेंटीगे्रड नीचे
(ख) शून्य से 197 डिग्री सेंटीगे्रड नीचे
(ग) शून्य से 397 डिग्री सेंटीगे्रड नीचे
(घ) शून्य से 257 डिग्री सेंटीगे्रड नीचे
3. हाल ही में अमेरिकी डॉक्टरों ने 10 सालों से नेत्रहीन 60 वर्षीय महिला की आंख में दांत का प्रत्यारोपण कर सूक्ष्म प्लास्टिक लेंस के जरिए आंखों की रोशनी वापस करने में सफलता हासिल की। यह अनोखी सर्जरी किन लोगों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त है?
(क) जिनकी किडनी खराब है
(ख) जिनका लीवर खराब है
(ग) जिनका शरीर प्रत्यारोपण को रिजेक्ट करता है
(घ) जो एबी ब्लड ग्रुप के हैं
4. अब गूगल की डिजिटल लाइब्रेरी में मौजूद लाखों पुस्तकों को महज पांच मिनट के अंदर डिजिटल फार्म से पेपर बैक यानी सामान्य पुस्तक में बदला जा सकता है। डिजिटल से पेपर बैक में बदलने की प्रक्रिया में किस तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है?
(क) नैनो बुक मशीन
(ख) मल्टी लेजर बुक मशीन
(ग) एस्प्रेस्सो बुक मशीन
(घ) लेजर बुक मशीन
5. महत्वपूर्ण विज्ञान पत्रिका फोरेंसिक साइंस इंटरनेशनल जेनेटिक में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार किसी भी व्यक्ति के डीएनए में फेरबदल किया जा सकता है। इस शोध ने 25 वर्षों से चली आ रही अति विश्वसनीय डीएनए फिंगर पि्रंट टेक्नोलॉजी की शुद्धता पर प्रश्नचिह्न खडा कर दिया है। यह महत्वपूर्ण शोध किस देश के वैज्ञानिकों की देन है?
(क) अमेरिका
(ख) इजराइल
(ग) चीन
(घ) जापान
6. अमेरिकी वैज्ञानिकों ने कुत्तों, बंदरों आदि के काटने से हुई बीमारी रैबीज के इलाज हेतु एक ऐसे वैक्सीन की खोज की है, जो 6 खुराक की जगह महज एक खुराक में रैबीज को पूर्णतया ठीक कर सकती है। इस अति उपयोगी वैक्सीन की खास विशेषता क्या है?
(क) वैक्सीन में मैट्रिक्स जीन की अनुपस्थिति
(ख) वैक्सीन में मोनो जीन की अनुपस्थिति
(ग) वैक्सीन में मल्टीपल जीन की अनुपस्थिति
(घ) इनमें से कोई नहीं
7. परंपरागत रैबीज वैक्सीन तैयार की जाती है..
(क) इनएक्टीवेटेड रैबीज वायरस से
(ख) एक्टीवेटेड रैबीज वायरस
(ग) डेड रैबीज वायरस
(घ) इनमें से कोई नहीं
8. जर्मन वैज्ञानिकों ने सौरमंडल के बाहर पहली बार एक ऐसे ग्रह का पता लगाया है, जिसकी सतह पृथ्वी की तरह ठोस है। विशेषज्ञों का मानना है कि ठोस सतह पर जीवन होने की संभावना ज्यादा रहती है। यह नया ग्रह कौन-सा है?
(क) कोरोट 7-ए
(ख) कोरोट 7-सी
(ग) कोरोट 7-डी
(घ) कोरोट 7-बी
9. प्रिंसटन व राइस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक ऐसे गैस सेंसर का विकास किया है, जो प्रदूषण की जांच के अलावा दमा व अन्य रोगों का भी निदान कर सकता है। इस गैस सेंसर में किस गैस का इस्तेमाल किया गया है?
(क) नाइट्रिक ऑक्साइड
(ख) मीथेन
(ग) ईथेन
(घ) नियॉन
10.अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों का मानना है कि मलेरिया की सबसे कारगर दवा के प्रति भी प्रतिरोधकता के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। क्या आप बता सकते हैं कि मलेरिया की सबसे कारगर दवा कौन-सी है?
(क) नार्टेमिसिनिन
(ख) आर्टेमिसिनिन
(ग) मार्टेमिसिनिन
(घ) मार्टेमिसिनिन डी
उत्तर-.(ख), 2.(ग), 3.(ग), 4.(ग), 5.(ख), 6.(क), 7.(क), 8.(घ), 9.(क), 10.(ख)

No comments:

Post a Comment