खेल
द. अफ्रीका के खिलाफ सचिन ने वनडे में अपना 48वां शतक बनाया।
हरभजन सिह ने वनडे मैचों में ढाई सौ विकेट पूरे किए।
मलेशिया के ली चोंग वी ने ऑल इंग्लैड पुरूष एकल खिताब जीता।
महिला वर्ग में चीन की वांग झियान बनी चैम्पियन।
विश्व कप क्रिकेट के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका नें भारत को तीन विकेट से मात दी। मैच में पांच विकेट लेने वाले डेल स्टेन मैन ऑफ द मैच घोषित।
चेन्नई में आयोजित विश्व स्क्वेैश चैम्पियनशिप के फाइनल में इजिप्ट ने इंग्लैड को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया।
आईपीएल के चौथे संस्करण के लिए किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम घोषित की। एडम गिलक्रिस्ट होंगे कप्तान।
पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर विश्व कप के बाद सन्यास लेंगे।
राष्ट्रीय
दिल्ली हाई कोर्ट ने 2जी मामले में स्पेशल कोर्ट बनाने को हरी झंडी दी।
एटॉमिक एनर्जी रेग्यूलेटरी बोर्ड(एईआरबी) देश के न्यूक्लियर प्लांट में सुरक्षा मानक जांचेगी।
भारत दुनिया का सबसे बडा हथियार आयातक देश बना।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी के पुत्र जगनमोहन रेड्डी ने नई पार्टी लॉन्च की। पार्टी का नाम वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ।
चीन को पीछे छोडकर भारत दुनिया का सबसे बडा हथियार आयातक देश बना। पिछले पांच सालों में विश्व की कुल हथियार खरीद में 9 फीसदी की हिस्सेदारी। पाकिस्तान तीसरे नंबर पर।
अंतरराष्ट्रीय
पाक खुाफिया एजेंसी, आईएसआई प्रमुख अहमद शुजा पाशा को मिला दूसरा सेवा विस्तार।
नेपाल की राष्ट्रीय करेंसी से हटेगी सम्राट की छवि।
बहरीन में लागू हुआ आपातकाल
उरूग्वे ने फिलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
जापान में भूकंप से परमाणु रिएक्टरों में गडबडी के चलते रेडिएशन फैला।
अमेरिकी राजनयिक रेंमड डेविस को पाकिस्तान में 6 करोड दियात (इस्लामिक कानून के तहत मुआवजा) के बदले रिहा किया गया।
संयुक्त राष्ट्र के वोट से लीबिया में कायम हुआ युद्घ विराम। देश में लागू नो- फ्लाई जोन।
विविध
नासा के मैसेंजर स्पेसक्राफ्ट ने बुध के सौरमंडल में प्रवेश कर रिकॉर्ड कायम किया।
शिखा अवस्थी शॉर्ड ऑफ ऑनर पाने वाली पहली महिला कैडेट।
जनरल वीके सिंह को अमेरिकी वार कॉलेज की हॉल ऑफ फेम सूची में जगह।
देश में ही निर्मित मुख्य युद्घक टैंक(एमबीटी), अर्जुन आधिकारिक तौर से सेना में शामिल।
टाइम मैगजीन ने इतिहास की 16 सबसे क्र ांतिकारी महिलाओं की लिस्ट जारी की। पूर्व दस्यु सुंदरी फूलन देवी को लिस्ट में चौथा स्थान।
अर्थ
इक्विटी कंपनी टीपीजी ने श्रीराम समूह के साथ मिलकर रिटेल कंपनी विशाल के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की।
नोकिया ने ई-7 बिजनेस फोन बाजार में उतारा।
मारूति सुजुकी इंडिया ने अपनी 1 करोडवी कार बाजार में उतारी। ऐसा करने वाली देश की पहली कार कंपनी बनी।
रिलायंस के मुखिया मुकेश अंबानी, बैंक आफ अमेरिका(बीओए) के अगले डायरेक्टर होंगे।
No comments:
Post a Comment